मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शनिवार को कहा कि जो लोग इस राज्य को विघटित करना चाहते हैं उनकी गतिविधियां ही मणिपुर हिंसा का मूल कारण हैं।
सरकार नए घर बनाने की बना रही है योजना
श्री सिंह ने उन्होंने कहा,‘‘भले ही संकट के कारण सभी को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, फिर भी हम भगवान की कृपा से एक साथ रह रहे हैं।’’ मुख्यमंत्री ने बताया कि विस्थापितों के पुनर्वास के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रीफैब्रिकेटेड आवासों का निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। कुछ विस्थापित लोग, जिनके घर हिंसा में जलाए नहीं गए थे या जमींदोज नहीं किए गए थे, उन्होंने अपने मूल निवास स्थानों पर फिर से बसना शुरू कर दिया है। जिन लोगों के घर जल गए हैं, उनके लिए सरकार नए घर बनाने की योजना बना रही है।
आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव उपाय
उन्होंने बताया कि राहत शिविरों में रहने वाले श्रमिक कार्ड धारकों के बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष योजना के तहत सरकार रुपये की राशि प्रदान कर रही है। राहत शिविरों में रहने वाले प्रत्येक श्रमिक कार्ड धारकों को 5000 रुपये दिए जाएंगे ताकि उनके बच्चों की शिक्षा में थोड़ मदद की जा सके। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि राज्य सरकार पहले ही रुपये की वित्तीय सहायता वितरित कर चुकी है। राहत शिविरों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पहले चरण के रूप में 1000 रुपये दिए जाने की जानकारी दी गई। दूसरे चरण के रूप में जल्द ही 1000 का वितरण किया जाएगा। विभिन्न राहत शिविरों में रह रहे लोगों के प्रति प्रेरणा व्यक्त करते हुए श्री बीरेन ने कहा कि सरकार सभी विस्थापित लोगों के पुनर्वास और आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव उपाय कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



