मनसुख मांडविया ने कहा – देश में केवल ऑक्सीजन की कमी से हुई थी 4 मौतें !

Summary :

देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के वक्त जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। दूसरी लहर के वक्त दिक्कत लोगों को ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई थी ।

देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के वक्त जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।  दूसरी लहर के वक्त दिक्कत लोगों को ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई थी ।  शीतकालीन सत्र में इससे जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए हेल्थ मिनिस्टर मनसुख मांडविया ने कहा कि सिर्फ पंजाब में ही ऑक्सीजन की कमी से 4 मौतें दर्ज की गई हैं। उन्होंने सवाल के जवाब में कहा कि ,हमने सभी राज्यों को डेटा मांगने के लिए लिखा था। 
आगे बात दें कि मनसुख मांडविया कहते हैं कि केवल 19 राज्यों की ओर से जवाब मिला था और  इनमें से सिर्फ पंजाब ने ऑक्सजीन की कमी से मौतों की बात कही थी। यहां ध्यान दिया जाए तो विपक्ष जल्द ही इस विषय पर हमला कर इसे नया राजनीति का मुद्दा बना सकता है। दूसरी और देखा जाए को सरकार ने ऑक्सीजन के कारण मौत हुई मौतों को पहली बार मना नहीं किया है। इसे पहले भी इसी मुद्दे को लेकर काफी राजनीति सियासत के हलचल मच चुकी है। आखिरी में देखना अब ये होगा कि क्या विपक्ष फिर से इस मुद्दे को उठा ,केंद्र पर हमला करती है या नहीं।  

Desk Team