कांग्रेस के कई नेताओं ने अहमद पटेल की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, उनके राजनीतिक कौशल को किया याद

Summary :

कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अहमद पटेल की जयंती पर पार्टी के कई नेताओं ने उनकी जंयती पर श्रद्धांजलि दी और साथ ही उनके योगदान और उनके राजनीतिक कौशल को याद किया। बता दें पटेल का कोरोना वायरस संक्रमण के बाद स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते नवंबर 2020 में निधन हो गया था।

कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अहमद पटेल की जयंती पर पार्टी के कई नेताओं ने उनकी जंयती पर श्रद्धांजलि दी और साथ ही उनके योगदान और उनके राजनीतिक कौशल को याद किया। बता दें पटेल का कोरोना वायरस संक्रमण के बाद स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते नवंबर 2020 में निधन हो गया था। वह लंबे समय तक राज्यसभा के सदस्य रहे थे। उन्हें कांग्रेस का ‘संकट मोचक’ कहा जाता था।
उनके राजनीतिक कौशल को आज भी याद किया जाता है-जयराम
आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “अहमद पटेल अगर आज हमारे बीच होते तो 74 वर्ष के होते। वर्षों तक वह कांग्रेस पार्टी संगठन के एक स्तंभ थे।”रमेश ने कहा, “पटेल पूरी तरह से आत्म-त्याग करने वाले नेता थे। उनके सभी राजनीतिक दलों में मित्र थे। उनके व्यक्तित्व ने संकट और समस्याओं के समय समाधान में हमेशा योगदान दिया। उनके राजनीतिक कौशल को आज भी याद किया जाता है।”

आधुनिक भारत के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक थे-राजीव शुक्ला 
बता दें कि पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि वह कांग्रेस के एक समर्पित सिपाही थे और उत्कृष्ट संगठनात्मक कौशल वाले पार्टी के स्तंभों में शामिल थे।उन्होंने कहा, “राष्ट्र के प्रति पटेल की प्रतिबद्धता, नेतृत्व, मार्गदर्शन और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।”पटेल की बेटी मुमताज ने ‘एक्स’ पर लिखा, “मुझे यकीन है कि आप हमारी दुनिया से कहीं बेहतर दुनिया में हैं,  लेकिन हम आपको याद करते हैं!! जन्मदिन मुबारक हो पापा!”पटेल के बेटे फैसल ने कहा कि उनके पिता यकीनन आधुनिक भारत के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक थे।

Desk Team