अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को होने वाली रिपब्लिकन पार्टी की पहली बहस में भाग नहीं लेंगे, रविवार को अपने ट्रुथ सोशल ऐप पर एक पोस्ट में ट्रम्प ने लिखा,अभी आया नया सीबीएस पोल, मुझे बहुत अधिक नंबरों के आधार पर आगे बता रहा है। जनता जानती है कि मैं कौन हूं। मेरे कार्यकाल के दौरान मजबूत सीमाएं और सेना, अब तक की सबसे बड़ी कर और विनियमन कटौती, कोई मुद्रास्फीति नहीं, इतिहास की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था, और भी बहुत कुछ। इसलिए मैं बहस नहीं करूंगा।
2017-21 में अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति थे ट्रंप
CNN की रिपोर्ट के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि 77 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति इन बहसों में भाग लेंगे या नहीं। ट्रम्प, 2017-21 में अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति थे, जिन पर चार आपराधिक आरोप लगाया गया है। उन्होंने बार-बार कहा है कि वह रिपब्लिकन बहस में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने उन सर्वेक्षणों का हवाला दिया जिनमें उन्हें अन्य उम्मीदवारों से बहुत आगे दिखाया गया था। उन्होंने शिकायत की थी कि प्रस्तावित मॉडरेटर और स्थान उनके प्रति शत्रुतापूर्ण हो सकते हैं।
आगामी महीनों में कम से कम दो और बहस होने की उम्मीद है। हाल के सर्वेक्षणों से लगातार पता चला है कि आपराधिक आरोपों के बावजूद, ट्रम्प वर्तमान में रिपब्लिकन नामांकन के लिए अन्य उम्मीदवारों के मुकाबले आगे हैं।


Download Android App
Download iOS App


