लोकसभा चुनाव समय से पूर्व होने का मायावती ने जताया अंदेशा, बोलीं- पार्टी मजबूती पर हो रहा काम

Summary :

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को लोकसभा चुनाव समय से पूर्व करवाने को लेकर कहा कि पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए राज्यवार बैठकें की जाती रहेंगी।

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को लोकसभा चुनाव समय से पूर्व करवाने को लेकर कहा कि पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए राज्यवार बैठकें की जाती रहेंगी। मायावती ने शनिवार को ट्वीट किया, लोकसभा चुनाव समय पूर्व होने की संभावना के मद्देनजर पार्टी संगठन की मजबूती, सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने की अनवरत प्रक्रिया के साथ ही उम्मीदवारों के चयन आदि को लेकर यूपी के बाद उत्तराखंड के छोटे-बड़े सभी पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई। यह क्रम राज्यवार जारी रहेगा।

उन्होंने दूसरा ट्वीट राजस्थान में महिला के साथ अभद्रता को लेकर किया और कहा कि राजस्थान के प्रतापगढ़ में महिला से अभद्र व असभ्य व्यवहार की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है। सरकारें इनकी रोकथाम के लिए BSP सरकार जैसी कठोर कार्रवाई क्यों नहीं कर पाती हैं, यह सोचने की बात है। विभिन्न राज्यों में इस प्रकार की जघन्य घटनाओं का लगातार होना अति-शर्मनाक है।

Desk Team