मोदी सरकार के कुप्रबंधन ने देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट किया : सीताराम येचुरी

Summary :

सीताराम येचुरी ने बुधवार को जीएसटी वसूली में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस साल गिरावट दर्शाने वाली रिपोर्ट का जिक्र करते हुए ट्वीट किया।

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने जीएसटी से राजस्व वसूली में गिरावट के रुझान का हवाला देते हुये इसके लिये मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। सीताराम येचुरी ने बुधवार को जीएसटी वसूली में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस साल गिरावट दर्शाने वाली रिपोर्ट का जिक्र करते हुए ट्वीट कर कहा, ‘‘गलत तरीकों और कुप्रबंधन के कारण अर्थव्यवस्था की बर्बादी के लिये सिर्फ मोदी सरकार जिम्मेदार है।’’

सीताराम येचुरी  ने कहा कि जीएसटी से राजस्व वसूली का आंकड़ा इस साल एक लाख करोड़ रुपये से नीचे आ गया है। उन्होंने सरकार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर करीबी कारोबारियों का कर्ज माफ करने का आरोप लगाते हुए कहा ‘‘अब एक बार फिर राजस्व वसूली में कमी का बोझ गरीबों पर पड़ेगा जबकि उनके करीबी दोस्तों का कर्ज माफ किया जा रहा है।’’

CBI प्रमुख को अवकाश पर भेजने का केंद्र का फैसला गैरकानूनी : सीताराम येचुरी

Desk Team