भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pardesh), बिहार (Bihar) और महाराष्ट्र (Maharashtra) में होने वाले विधान परिषद चुनाव (MLC Election) के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है, दरअसल तीनों राज्यों में 30 सीटों पर विधान परिषद् के चुनाव 20 जून को होने हैं। एमएलसी चुनाव को लेकर बने सस्पेंस को खत्म करते हुए भाजपा ने यूपी में 9, बिहार में 2 और महाराष्ट्र की 5 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।
उत्तर प्रदेश में केशव मौर्य समेत इन नेताओं को मिला टिकट
अगर बात करें उत्तर प्रदेश की तो यूपी में भाजपा ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) और चौधरी भूपेन्द्र सिंह (Choudhary Bhupendra Singh) सहित 7 मंत्रियों के नाम शामिल हैं। जिन नेताओं को एमएलसी चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है उनमें दयाशंकर मिश्र दयालु, जेपीएस राठौर, नरेन्द्र कश्यप, जसवंत सैनी, दानिश आजाद अंसारी, बनवारीलाल दोहरे और मुकेश शर्मा शामिल हैं।
महाराष्ट्र और बिहार में इन्हें दिया गया टिकट
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने प्रवीण यशवंत दारेकर, राम शंकर शिंदे, श्रीकांत भारतीय, उमा गिरीश खापरे, प्रसाद मिनेश लाड को उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है। इसके अलावा बिहार से हरि साहनी और और अनिल शर्मा एमएलसी चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि एमएलसी की 30 सीटों में से 13 उत्तर प्रदेश, 10 महाराष्ट्र और शेष 7 सीटें बिहार की हैं।
यहां देखें BJP द्वारा जारी की गई पूरी लिस्ट




Download Android App
Download iOS App



