तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति(टीपीसीसी) ने गुरुवार को राज्य में नई सरकार के गठन होने तक चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता संबंधी परिपत्र जारी होने का स्वागत किया है राज्य कोषाध्यक्ष के गुडुर नारायण रेड्डी ने बताया कि चुनाव आयोग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार, कार्यवाहक सरकार से नियमित सरकार बनने तक किसी भी प्रमुख नीति एवं स्थिति पर निर्णय नहीं लेना चाहिए। आदर्श आचार संहिता विधानसभा भंग होने के तुरंत बाद लागू मानी जाएगी।
हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना राष्ट्र समिति सरकार ने आदर्श आचार संहिता का कई बार उल्लंघन किया और एक नियमित एवं कार्यवाहक सरकार के बीच कोई अंतर नहीं होने का गलत संकेत दिया।
राहुल ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा – दुर्भाग्यपूर्ण है कि लौहपुरूष की मूर्ति पर ‘Made in China’ लिखा होगा
कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन एवं तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी को संहिता का उल्लंघन करने पर सत्तारूढ़ दल पर कार्रवाई करनी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



