प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वरिष्ठ मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए सोमवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक विशेष बैठक बुला सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री के निधन पर शोक प्रकट करने और उनके योगदान की प्रशंसा करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया जा सकता है।
स्थापित परंपरा के अनुसार, मंत्रियों एवं वरिष्ठ नेताओं की याद में कैबिनेट प्रस्ताव पारित करता है। केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे और अनिल माधव दवे के निधन पर भी इसी तरह के प्रस्ताव पारित किए गए थे। बता दें कि अनंत कुमार का सोमवार तड़के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
अनंत कुमार के निधन पर कर्नाटक में 3 दिन का राजकीय शोक
वह पिछले कुछ महीनों से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे। छह बार के सांसद कुमार आरएसएस कार्यकर्ता से केंद्रीय मंत्री बनने तक राजनीतिक सोपान तेजी से चढ़ते गए। कुमार भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के हमेशा करीब रहे। वह चाहे अटल बिहारी वाजपेयी या लालकृष्ण आडवाणी का दौर रहा हो या मौजूदा नरेंद्र मोदी का समय।


Download Android App
Download iOS App



