बीते दिनों संसद में विपक्ष का महंगाई को लेकर केद्र पर लगातार प्रहार जारी हैं। संसद में इस सत्र में जब विपक्ष नेता खड़गे ने बोलना शुरू किया तो जब उसी समय उन पर ईडी का समन जारी कर दिया कि आप तुरंत आप हमारे दफ्तर पर हाजिरी लगाईये। इसी क्रूर नीति पर खड़गे बोले यह सब मोदीशाही का स्तर को नीचे गिराता हैं।
जयराम रमेश ने ट्वीट करके कहा….

जानकारी के मुताबिक पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘जब संसद का सत्र चल रहा है तब ईडी ने राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को समन भेजा। वे दोपहर लगभग 12:20 बजे संसद से निकले और ईडी के समक्ष पेश हुए। मोदीशाही का स्तर हर दिन नीचे गिरता जा रहा है।’’
ईडी के समन को लेकर भड़के खड़गे
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इससे पहले, बृहस्पतिवार सुबह खड़गे ने राज्यसभा में कहा, ‘‘सदन की बैठक हो रही है। मैं भी इस सदन का एक सदस्य हूं और विपक्ष का नेता भी हूं। लेकिन मुझे इस वक्त ईडी का समन आता है कि जल्दी आइए।’’
खड़गे ने कहा कि उन्हें 12.30 बजे ईडी ने बुलाया है इसलिए कानून का पालन करने के लिए वह ईडी कार्यालय जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘… जब सदन चल रहा है, उस वक्त ईडी द्वारा मुझे बुलाना, क्या यह उचित है? ’’


Download Android App
Download iOS App



