केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोविड रोधी टीके की 102 करोड़ से ज्यादा खुराकें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास फिलहाल उपयोग के लिये कोविड रोधी टीकों की 10.72 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध हैं।
केंद्र देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्रालय ने कहा कि अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए टीकों की उपलब्धता की अग्रिम जानकारी और टीकों की आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करके टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त कोविड रोधी टीके उपलब्ध कराकर उनकी सहायता कर रहा है।
वहीं भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 13,596 नए मामले दर्ज किए गए, जो 230 दिनों में सबसे कम हैं। देश भर में बीते 24 घंटे में 166 नई मौतों दर्ज की गई जिससे कुल मृत्यु दर की संख्या बढ़कर 4,52,290 हो गई है। बीते 24 घंटों में 19,582 संक्रमितों के ठीक होने से यह संख्या बढ़कर 3,34,39,331 हो गई है। भारत की रिकवरी दर 98.12 प्रतिशत है, जो वर्तमान में मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है। कोरोना के सक्रिय मामले 2 लाख से नीचे है और वर्तमान में 1,89,694 है, जो 221 दिनों में सबसे कम है।


Download Android App
Download iOS App



