प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि लोक-लुभावने कदमों पर आधारित ‘शॉर्ट-कट’ राजनीति देश को तबाह कर सकती है।
देश के सामने शॉर्ट-कट राजनीति की बड़ी चुनौती- PM
प्रधानमंत्री ने यहां 16,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के बाद भारतीय जनता पार्टी की एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘‘देश के सामने शॉर्ट-कट राजनीति की बड़ी चुनौती है, लेकिन यह भी बड़ी सच्चाई है कि जिस देश की राजनीति शॉर्ट-कट पर आधारित हो, वहां शॉर्ट-सर्किट हो सकता है। यह देश को तबाह कर सकती है।’’

‘देश आजादी के 100 वर्ष पूरे होने की ओर बढ़ेगा- PM
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘देश आजादी के 100 वर्ष पूरे होने की ओर बढ़ेगा तो हम उसे केवल कठोर परिश्रम से ही नयी ऊंचाइयों पर पहुंचा सकते हैं। लोक-लुभावने कदम उठाकर, दूरगामी परिणामों के बारे में सोचे बिना शॉर्ट-कट अपनाकर जनता के वोट हासिल करना बहुत आसान है।’’ मोदी ने यह भी कहा कि भारत आस्था और अध्यात्म की धरती है और तीर्थयात्रियों ने हमें एक बेहतर समाज तथा देश बनाया है।


Download Android App
Download iOS App



