कॉलेजियम की सिफारिश के बाद नियुक्त किए गए सुप्रीम कोर्ट के 9 जजों के शपथ ग्रहण करते ही देश के उच्चतम न्यायालय को एक साथ 9 जज मिल गए हैं, जिसमें तीन महिला जज भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के नए भवन परिसर के ऑडिटोरियम में सुबह 10:30 बजे आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में सीजेआई ने सभी नौ जजों को शपथ दिलाई।
आमतौर पर नवनियुक्त जजों को सीजेआई के कोर्ट कक्ष में शपथ दिलायी जाती है। लेकिन यह पहला मौका था कि यह कार्यक्रम सीजेआई कोर्ट के बाहर आयोजित किया गया। ऐसा कोविड नियमों के पालन की दृष्टि से किया गया था। सीजेआई की अध्यक्षता वाले पांच सदस्यीय सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 17 अगस्त को आयोजित बैठक में हाईकोर्ट के चार मुख्य जजों, चार जजों और एक वरिष्ठ अधिवक्ता के नाम की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट के जज पद के लिए की थी।
शपथ लेने वाले जज
– न्यायमूर्ति ए एस ओका
– न्यायमूर्ति विक्रम नाथ
– न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी
– न्यायमूर्ति हीमा कोहली
– न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना
– न्यायमूर्ति सी. टी. रविकुमार
– न्यायमूर्ति एम. एम. सुन्दरेश
– न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी
– न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा


Download Android App
Download iOS App



