राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पिछले सितंबर में जलालाबाद में हुए विस्फोट के सिलसिले में शुक्रवार को पंजाब के तरन तारन, फाजिल्का और फिरोजपुर जिलों में पांच स्थानों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
प्रमुख जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि मामला जलालाबाद में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के पास एक मोटरसाइकिल में विस्फोट से संबंधित है, जिसमें एक व्यक्ति बिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।
आरोपी पाकिस्तान के सम्पर्क में था
अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों/ तस्करों के संपर्क में थे और उन्हें भीड़भाड़ वाले इलाकों में विस्फोटक उपकरणों से आतंकवादी हमले करने के लिए भर्ती किया गया था।
पिछले साल धमाके के बाद की गई की थी एफआईआर
सबसे पहले मामला पिछले साल सितंबर में विस्फोटक अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। एनआईए ने पिछले साल अक्टूबर में फिर से मामला दर्ज किया और अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
भारी मात्रा में साम्रगी बरामद
एनआईए अधिकारी ने कहा कि छापेमारी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, गोला-बारूद, दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई।


Download Android App
Download iOS App



