बहुजन समाज पार्टी से दो बार विधायक रह चुके श्रीभगवान शर्मा ऊर्फ गुड्डू पंडित ने आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री (दिवंगत) कल्याण सिंह के बेटे के कहने पर अखिलेश यादव नीत समाजवादी पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है।
शिवसेना के टिकट पर ठोकी दावेदारी
शिवसेना की टिकट पर देबाई विधानसभा सीट से शुक्रवार को नामांकन भरने के बाद पंडित ने आरोप लगाया कि कल्याण सिंह के बेटे व एटा से भाजपा सांसद राजवीर सिंह उन्हें कभी से पसंद नहीं करते थे और उन्होंने सुनिश्चित किया कि उन्हें सपा से टिकट ना मिले।
2007 और 2012 में सांसद राजवीर को कर चुके हैं पस्त
इस प्रतिद्वंद्विता का कारण समझाते हुए शर्मा ने बताया कि उन्होंने 2007 और 2012 के विधानसभा चुनावों में सिंह को बुरी तरह हराया था। उसके बाद से ही सिंह कथित तौर पर उन्हें नापसंद करने लगे थे।


Download Android App
Download iOS App



