नितिन गडकरी सामुद्रिक अर्थव्यवस्था सम्मेलन के लिए केन्या रवाना

Summary :

सम्मेलन के लिए रवाना होने से पूर्व नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सामुद्रिक अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण होगी।

परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ‘सामुद्रिक अर्थव्यवस्था सम्मेलन’ में हिस्सा लेने के लिए आज केन्या की राजधानी नैरोबी रवाना हो गए। गडकरी बुधवार को सम्मेलन में अपना वक्तव्य देंगे। कनाडा और जापान के सहयोग से केन्या इस सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

सम्मेलन के लिए रवाना होने से पूर्व नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सामुद्रिक अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण होगी। मौजूदा सरकार इसके लिए सागरमाला जैसी महत्वपूर्ण परियोजना पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जल मार्गों से लेकर समुद्री परिवहन के लिए सरकार जिस गति से ढाँचागत व्यवस्था तैयार कर रही है, आने वाले समय में यह क्रांतिकारी साबित होगी।

Nitin Gadkari

नितिन गडकरी ने कहा कि सागरमाला के तहत 600 से अधिक परियोजनाओं की पहचान की गयी है और अगले दो साल में इस पर आठ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश किये जाने की उम्मीद है। इन परियोजनाओं पर काम पूरा होने से माल ढुलाई के मद में हर साल करीब छह अरब डॉलर की बचत होगी।

नितिन गडकरी ने अपनी शर्तों पर मंगवाई अरविंद केजरीवाल से माफी, 4 महीने तक चली बातचीत

Desk Team