नितिन गडकरी ने कहा- दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम

Summary :

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य इस साल दिसंबर के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य इस साल दिसंबर के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच सड़क यात्रा में लगने वाला समय घटकर दो घंटे के आस-पास रह जाएगा।
Nitin Gadkari Says, Confronted Opposition Leader Once For Denouncing  Savarkar | केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- सावरकर को लेकर विपक्ष के बड़े  नेता से भिड़ गया था
ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन आश्रम के दौरे के दौरान गडकरी ने कहा, “दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे परियोजना का काम दिसंबर के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा और अगले साल एक जनवरी से लोग महज दो घंटे में देहरादून से दिल्ली के बीच की दूरी तय कर सकेंगे।”मालूम हो कि मौजूदा समय में सड़क मार्ग से देहरादून से दिल्ली जाने में लगभग छह घंटे का समय लगता है।गडकरी ने गंगा आरती में हिस्सा लेने के लिए अपने परिवार के साथ परमार्थ निकेतन आश्रम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि ‘ऑल-वेदर रोड (सभी मौसम में चालू रहने वाली सड़क)’ के निर्माण से पूरे साल चारधाम यात्रा संभव होगी।
 दुनिया का सबसे लंबा रोपवे होगा
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मौजूदा समय में चारधाम यात्रा केवल छह महीनों के लिए होती है। लेकिन, जब ‘ऑल-वेदर रोड’ परियोजना पूरी हो जाएगी, तब श्रद्धालु पूरे साल हिमालय की गोद में स्थित मंदिरों की यात्रा कर सकेंगे।”उन्होंने बताया कि केदारनाथ में रोपवे परियोजना का काम भी शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल अक्टूबर में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी।सोनप्रयाग से केदारनाथ मंदिर के बीच बनाया जा रहा यह 12.97 किलोमीटर लंबा रोपवे 11,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित दुनिया का सबसे लंबा रोपवे होगा।

Desk Team