अब रेल टिकट के लिए ‘नो मोर वेटिंग’, भारतीय रेलवे के नए एप्लीकेशन से होगा हर समाधान

Summary :

देश के उस तबके के लोगो को रेलवे की तरफ से बड़ी राहत मिलने वाली है , काम के सिलसिले में एक जगह से दूसरी जगह जाते समय रेल की लंबी वेटिंग से जूझना नहीं पड़ेगा।

देश के उस तबके के लोगो को रेलवे की तरफ से बड़ी राहत मिलने वाली है , काम के सिलसिले में एक जगह से दूसरी जगह जाते समय रेल की लंबी वेटिंग से जूझना नहीं पड़ेगा। भारतीय रेलवे ऐसे लोगो के लिए एक विशेष ट्रेन लाने की योजना बना रहा है। इन ट्रेनों को माइग्रेंट वर्कर्स स्पेशल ट्रेन भी कहा जा सकता है।  इन ट्रेनों की खासयित ये होगी इनमे केवल स्लीपर और जनरल कोच होंगे। इन ट्रेनों में बुकिंग करवाकर यात्री कही भी आसानी से आ जा सकते है और ये साल भर चलेगी।  
भीड़भाड़ की समस्या होगी कम 
भारतीय रेलवे बोर्ड ने हाल में माइग्रेंट वर्कर्स  पर एक स्टडी करवाई थी।  उस अध्यन से पता चल कि कार्य के संबंध में दूसरे राज्य आने – जाने वाले लोग जिनकी इनकम कम है ऐसे लोगो के समूह को ट्रेनों में लंबी  वेटिंग का सामना करना पड़ता है।  त्योहारों के दिनों में तो विशेष रेल चल जाती है लेकिन त्यौहार से अलग दिनों में भीड़भाड़ की समस्या ज्यादा हो जाती है। 
 कम से कम  22 और अधिकतम 26 कोच
इस परेशानी से निजात पाने के लिए अब भारतीय रेलवे ने  ने माइग्रेंट वर्कर्स स्पेशल ट्रेन चलाने का कदम उठाया है। इनमे एसी नहीं  होगा और इनमे सिर्फ  जनरल डिब्बे की सुविधा मिलेगी।  इनमें कम से कम  22 और अधिकतम 26 कोच होंगे।  अभी इन ट्रेनों के नाम को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई लेकिन आगमी कुछ ही दिनों में नाम पर मोहर लग सकती है।  इन ट्रेनों का संचालन जनवरी 2023 से शुरू हो सकता है।  
जाने किन राज्यों में चल सकती है ये ट्रेन 
अभी उन राज्यों की पहचान हो रही है जहा पर इस प्रकार की ट्रेनों की अधिक आवश्यकता है।  इनमे पी- बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, असम, ओडिशा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात और आंध्र प्रदेश प्रमुख हैं। 

Desk Team