Olympic Games: PM मोदी ने की विशेष ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष ओलंपिक विश्व खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बुधवार को कहा कि उनकी सफलता में देश समावेशिता की भावना का जश्न मनाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष ओलंपिक विश्व खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बुधवार को कहा कि उनकी सफलता में देश समावेशिता की भावना का जश्न मनाता है।
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘बर्लिन में विशेष ओलंपिक ग्रीष्मकालीन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले और 76 स्वर्ण पदक सहित 202 पदक जीतने वाले हमारे असाधारण एथलीटों को बधाई। उनकी सफलता में, हम समावेशिता की भावना का जश्न मनाते हैं और इन उल्लेखनीय एथलीटों की दृढ़ता की सराहना करते हैं।’’

भारत ने 26 जून को समाप्त हुए विशेष ओलंपिक विश्व खेलों में अपने अभियान का अंत 76 स्वर्ण सहित 202 पदक के साथ किया।भारत ने इन खेलों में 76 स्वर्ण के अलावा 75 रजत और 51 कांस्य पदक भी जीते।भारतीय दल में 198 खिलाड़ी और यूनीफाइड साझेदार शामिल थे जिन्होंने 16 खेलों में हिस्सा लिया।

Desk Team