नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव तारीखों का एलान कर दिया। छत्तीसगढ़ में दो चरणों और बाकी चार राज्यों में एक ही चरण में मतदान होगा। एक ऑपिनियन पोल कांग्रेस के लिए अच्छी खबर लेकर आया है तो वहीं, बीजेपी को टेंशन देनेवाला है। सीटों की बात करें तो कांग्रेस को 142 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं बीजेपी को बस 56 सीटों ही मिल सकती है। राजस्थान में विधानसभा की 200 और लोकसभा की 25 सीटें हैं। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 163 और कांग्रेस ने 21 सीटें जीती थीं। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी 25 सीटों पर जीत हासिल कि थी । वसुंधरा राजे सिंधिया 2003-2008 तक राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। वसुंधरा राजे से पहले कांग्रेस के अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री थे।
राजस्थान में बीजेपी का हो सकता है बुरा हाल
राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए बहुत बुरी खबर है। एबीपी-सी वोटर का सर्वे बता रहा है कि मुताबिक बीजेपी को 34, कांग्रेस को 50 और अन्य को 16% लोगों का समर्थन है। सर्वे की मानें तो कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाती दिख रही है। बीजेपी की बुरी हार होने वाली है। कांग्रेस को 142, बीजेपी को 56 और अन्य को दो सीटें मिल सकती हैं। लेकिन यहां भी स्पष्ट कर दें कि लोकसभा में अभी भी मोदी सरकार को फिर मौका देना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 47, कांग्रेस को 43 और अन्य को 10 फीसदी लोगों का मर्थन हासिल है।


Download Android App
Download iOS App



