Oscar 2023 : नाटू-नाटू ने दुनिया में मचाई धूम, जीता ऑस्कर, PM से लेकर कंगना ने दी बधाई

Summary :

नाटू-नाटू गाने की पूरी दुनियाभर में तारीफे की जा रही है। इसी बीच बता दें पीएम मोदी से लेकर कंगना ने भी नाटू-नाटू गाने को ऑस्कर जितने पर बधाई दी है।

नाटू-नाटू गाने की पूरी दुनियाभर में तारीफे की जा रही है। इसी बीच बता दें पीएम मोदी से लेकर कंगना ने भी नाटू-नाटू गाने को ऑस्कर जितने पर बधाई दी है। जानकारी के आधार पर पीएम मोदी ने ऑस्कर जीतने पर ‘नाटू नाटू’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को बधाई दी है। 

भारतीय गाने नाटू-नाटू ने जीता ऑस्कर 

ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरआरआर टीम को ‘नाटू नाटू’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की ऑस्कर जीत के लिए बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, “‘नाटू नाटू’ की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा सॉन्ग होगा जिसे आने वाले वर्षों में याद किया जाएगा और पूरी टीम को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए बधाई।” वहीं पीएम  मोदी ने द एलिफेंट व्हिस्परर्स के लिए लिखा, “इस सम्मान के लिए  ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की पूरी टीम को बधाई।

उनका काम सस्टेनेबल डेवलेपमेंट और नेचर के साथ सद्भाव में रहने के महत्व को हाईलाइट करता है। ऐसे ही बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ट्विटर पर टीम आरआरआर को जीत पर बधाई दी। कंगना ने ट्वीट में लिखा कि पूरे भारत को बधाई, नस्लीय आधार पर भारतीयों के दमन, अत्याचार, हत्या, उपनिवेशीकरण के बारे में एक फिल्म को वर्ल्ड के प्लेटफॉर्म पर सराहा गया है। बात दें भारत का ये पहला गाना है जिसे ऑस्कर अवॉर्ड प्राप्त हुआ है। 

Desk Team