विवादों के बीच शाहरुख खान की फिल्म पठान बुधवार को देशभर के 5 हजार 200 स्क्रीन पर रिलीज हुई। कहीं इस फिल्म को सपोर्ट मिल रहा है तो कहीं इसका विरोध चल रहा है। मध्य प्रदेश के इंदौर में हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के चलते पहला शो रद्द कर दिया गया है।
इस विरोध के बावजूद फर्स्ट शो हुआ तो 300 स्क्रीन बढ़ाने पड़े यानी अब देश में ये फिल्म 5 हजार 500 स्क्रीन पर दिखाई जा रही है। इस बीच थिएटर में रिलीज से एक दिन पहले पठान ऑनलाइन लीक हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की पायरेटेड कॉपी Filmyzilla और Filmy4wap पर मिल रही है। फिल्म मेकर्स ने फैंस सिनेमा घरों में फिल्म देखने की अपील की। साथ ही यह भी कहा कि थिएटर्स में फिल्म की वीडियो ग्राफी ना करें और ना ही इसे किसी के साथ शेयर करें।
25 सिंगल स्क्रीन दोबारा शुरू, शाहरुख बोले- आप सभी को और मुझे कामयाबी मिले
पठान के साथ 25 सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल भी दोबारा से शुरू हुए हैं। जो कोविड के दौरान किसी वजह से बंद हो गए थे। इस बात पर खुशी जाहिर करते शाहरुख ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया और उन सभी सिंगल स्क्रीन्स को बधाइयां दी।
SRK ने लिखा, ‘बचपन में सारी फिल्में सिंगल स्क्रीन्स पर ही देखी हैं। उसका अपना ही अलग मजा है। दुआ और प्रार्थना करता हूं कि आप सबको और मुझे कामयाबी मिले। री-ओपनिंग के लिए बधाइयां।
मध्य प्रदेश में हिंदू संगठनों ने सिनेमाघरों से स्टाफ को बाहर निकाला
इंदौर में पठान के फर्स्ट शो से पहले पहले ही हिंदूवादी संगठनों ने सिनेमाघरों के बाहर प्रदर्शन किया। सिनेमाघरों में पहला शो रद्द कर दिया गया है। कार्यकर्ता सिनेमाघरों के भीतर गए और स्टाफ को बाहर निकाल दिया। चेतावनी दी कि पठान मूवी न चलाएं। हालांकि कमिश्नर ने दावा किया कि कानून-व्यवस्था नहीं बिगड़ेगी। सिनेमाघरों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



