PM मोदी और अमित शाह ने हनुमान जयंती के अवसर पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Summary :

हनुमान जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियो को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी।

हनुमान जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘पवनपुत्र’’ का जीवन भक्ति और शक्ति का प्रतीक है जो हर संकट का सामना करने और उससे पार पाने की प्रेरणा देता है। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हनुमान जयंती के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।’’  मोदी ने कहा, ‘‘भक्ति, शक्ति, समर्पण और अनुशासन के प्रतीक पवन पुत्र का जीवन हमें हर संकट का सामना करने और उससे पार पाने की प्रेरणा देता है।’’  वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि समस्त देशवासियों को श्री हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Desk Team