Covid-19 : PM मोदी आज लोकसभा और राज्यसभा के फ्लोर लीडर्स के साथ करेंगे बातचीत

Summary :

कोरोना महामारी के खिलाफ संयुक्त रणनीति बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मोदी लगातार समाज और राजनीति से जुड़े कई वरिष्ठ हस्तियों से बात कर रहे हैं।

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संकट तेजी बढ़ रहा है। बीते दो से तीन दिनों में कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।  कोरोना महामारी के खिलाफ संयुक्त रणनीति बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मोदी लगातार समाज और राजनीति से जुड़े कई वरिष्ठ हस्तियों से बात कर रहे हैं।  
इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज(बुधवार को) लोकसभा और राज्यसभा के फ्लोर लीडर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोरोना पर बातचीत करेंगे। जिन पार्टियों के लोकसभा और राज्यसभा में 5 से ज्यादा सांसद हैं, उन दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज सुबह 11 बजे बातचीत होगी। 

अमेरिका में कोरोना के प्रकोप के बीच डोनाल्ड ट्रम्प ने की WHO के वित्त पोषण पर रोक लगाने की घोषणा

इस पहले प्रधानमंत्री ने देश के पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्षी दलों के कई नेताओं से बातचीत की थी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रतिभा पाटिल, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा से फोन पर बात की थी। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी ने सोनिया गांधी सहित विपक्षी दलों के कई नेताओं से भी बात की।  वहीं दो अप्रैल को प्रधानमंत्री ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात की थी। 

Desk Team