प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एक ट्वीट संदेश में कहा,’ आप सभी को गणेश चतुर्थी की मंगलकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सुख, शांति, सौभाज्ञ और आरोज्ञ लेकर आए। गणपति बाप्पा मोरया!’ उल्लेखनीय है कि आज देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन लोग अपने घरों में भगवान गणेश जी की स्थापना करते हैं। दस दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव का समापन 19 सितंबर को गणेश जी की मूर्ति के विसर्जन के साथ होगा।
उपराष्ट्रपति एम। वेंकैया नायडू ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए शुक्रवार को कामना की कि श्री गणेश भगवान हमारे सभी कष्टों का निवारण करें। श्री नायडू यहां जारी एक संदेश में कहा कि श्री गणेश विवेक, समृद्धि और सौभाज्ञ के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा, ‘ गणेश चतुर्थी के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। श्री गणेश हमारे सभी कष्टों का निवारण करें और सभी बाधाओं का हरण करें। ‘ सत्या, संतोष वार्ता नननन


Download Android App
Download iOS App



