Telangana: फैक्ट्री में धमाका, PM मोदी ने किया 2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा

Summary :

Telangana: संगारेड्डी में स्थित केमिकल फैक्ट्री में सुबह भीषण धमाका हुआ। इस धमाके में लगभग 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए है। इस हादसे पर PM मोदी ने दुख जताया है और प्रत्येक मृतक के परिजनों को PM राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। क्या कहा PM मोदी ने संगारेड्डी में स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के बाद PM ने कहा कि इस घटना में श्रमिकों की मौत से दुखी हूं और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ…

Telangana: संगारेड्डी में स्थित केमिकल फैक्ट्री में सुबह भीषण धमाका हुआ। इस धमाके में लगभग 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए है। इस हादसे पर PM मोदी ने दुख जताया है और प्रत्येक मृतक के परिजनों को PM राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

क्या कहा PM मोदी ने

संगारेड्डी में स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के बाद PM ने कहा कि इस घटना में श्रमिकों की मौत से दुखी हूं और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही PM मोदी ने इस धमाके में घायल हुए लोगों के जल्द ही स्वस्थ होने की भी कामना की है। मृतक के परिजनों को सहायता के लिए 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने का भी ऐलान किया है।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जतया दुख

केमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद राहुल गांधी ने भी दुख जताया है और कहा कि घटना चिंताजनक है और मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हए जल्द ही घायलों के स्वस्थ होने की कामना की है। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी संवेदना व्यक्त की है और जल्द ही घायलों के स्वस्थ होने की कामना की है।

12 लोगों की मौत

कैमिकल कंपनी में कई राज्य के श्रमिक काम करते थे और धमाके के होने के बाद कई श्रमिकों ने भाग कर अपनी जान बचाने मे कामयाब हुए लेकिन कई श्रमिक वहीं अंदर ही फंस गए और आग की लपटों में झुलस गए। अभी तक कुल 12 लोगों की मौत हो गई है और 22 लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Also Read:  Telangana: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, Sigachi Industries का 12% टूटा शेयर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।