PM मोदी ने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने और टीका लगवाने की अपील की

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से कोविड-19 संबंधी सभी नियमों का पालन करने, मास्क पहनने और टीकाकरण के पात्र होने पर टीका लगवाने की शुक्रवार को अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से कोविड-19
संबंधी सभी नियमों का पालन करने, मास्क पहनने और टीकाकरण के पात्र होने पर टीका लगवाने की शुक्रवार को अपील की।
कोविड-19 संबंधी सभी नियमों का पालन करें – PM

मोदी ने तंदुरूस्ती और सकारात्मकता के लिए ‘सूर्य नमस्कार‘ के माध्यम से लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले प्रमुख एथलीट की पहल की सराहना करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी ने फिट रहने और प्रतिरक्षा बढ़ाने के महत्व को रेखांकित किया है।

मोदी ने कहा,
”
मैं आप सबसे एक बार फिर अपील करता हूं कि कोविड-19
संबंधी सभी नियमों का पालन करें, मास्क पहनें और यदि टीकाकरण के पात्र हैं, तो टीका लगवाएं।”

एक बयान के मुताबिक, आयुष मंत्रालय ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत शुक्रवार को वैश्विक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें भारत समेत दुनियाभर के एक करोड़ से अधिक लोगों ने कोविड-19
महामारी के दौरान सुरक्षित रहने के उद्देश्य से सूर्य नमस्कार किया।

Shera Rajput