आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन है। नरेंद्र मोदी का जन्म वड़नगर में हुआ था। उनका पूरा नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी है।वर्तमान समय में पीएम मोदी एक बहुत बड़ी हस्ती बन चुके है। नरेंद्र मोदी गुजरात में चार बार मुख्यमंत्री बने, उसके बाद तो इनका नाम और काम इतना ज्यादा हुआ कि साल 2014 में नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बना दिया गया।
नरेंद्र मोदी ने किया शानदार प्रदर्शन
प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठकर उन्होंने खूब शानदार प्रदर्शन किया। जिसकी वजह से उन्होंने लोगों के मन को जीत लिया। उसके बाद साल 2019 एक बार फिर उनकी जीत हुई। पीएम मोदी ने अपने 8 साल के कार्यकाल में बहुत सारे बदलाव किए, जो जनता को भी काफी ज्यादा पसंद आए। उन्होंने कई स्कीम भी शुरू की , जिससे उन्हें उपलब्धियां हासिल हुई। पीएम मोदी ने सभी के लिए काम किया चाहे महिलाएं , बच्चे , किसान, बुजुर्ग सभी के लिए काम किए।उनका सब के हित में कार्य करना ही उन्हें सबसे अगल बनता है।

लोगों के लिए शुरू की योजनाएं
नरेंद्र मोदी ने कई योजनाएं शुरू की जैसे-अटल पेंशन योजना , प्रधानमंत्री मुद्रा योजना , मेक इन इंडिया , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना , प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ऐसी और भी बहुत सारी योजनाएं है ,जो पीएम मोदी ने शुरू की है। किसानों को पहले खेती करने में बहुत ज्यादा परेशानी होती थी , लेकिन अब किसानों के लिए प्रधानमंत्री ने कई योजनाएं शुरू की है तो खेती करना आसान हो गया है। बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा क्योंकि सभी को पढ़ने का अधिकार है। देश क्वे हित के लिए पीएम मोदी ने कई सारे काम किए है और आगे अभी करते रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



