आर्यन खान के साथ जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, वीडियो देख हो रही स्टारकिड की तारीफ

Summary :

शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान तीन दिन से ट्विटर पर ट्रेंड में हैं। आर्यन हाल ही अपने एक फोटोशूट को लेकर चर्चा में आए थे। वहीं अब उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन स्टारकिड का हाथ चूमता दिखाई दे रहा है।

शाहरुख खान के लाडले
आर्यन खान बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आर्यन की पब्लिक
में अपीयरेंस हमेशा ही अलग होती है, स्टारकिड भले ही बी-टाउन की चकाचौंध से दूर
रहते है लेकिन उसके बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। उनकी एक झलक
पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। ऐसा ही एक नजारा हाल ही मुंबई एयरपोर्ट पर
देखने को मिला। जहां आर्यन ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसे देखकर उनकी फैंस उनकी
तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।

Aryan Khan flexes newly launched Adidas Originals collection; Shah Rukh Khan  says 'T-shirt is mine' : Bollywood News - Bollywood Hungama

दरअसल, सोशल मीडिया
पर आर्यन खान की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। सामने आए एक वीडियो में
आर्यन एयरपोर्ट से बाहर आते नजर आ रहे हैं। स्टारकिड को देखते ही फैंस और पैपराजी
उन्हें अपने कैमरे में कैद करने लगते है। इस दौरान एक फैन हाथ में गुलाब लेकर आर्यन
के पास जाता है।

उस फैन ने कभी सोचा
भी नहीं होगा कि स्टारकिड उसका गुलाब
एक्सेप्ट कर लेंगे। मगर आर्यन सोच से परे फैन
का गुलाब ले लेते है और थोड़ा आगे चलकर फिर से पीछे देखकर अपने पापा किंग खान के
स्टाइल में फैन का शुक्रिया भी अदा करते हैं। इस दौरान आर्यन अपने फैंस के साथ सेल्फी
भी क्लिक करवाते हैं। इसी बीच एक फैन आर्यन के हाथ को पकड़कर अपने सिर पर लगाता और
चूमता नजर आता है।

आर्यन के एयरपोर्ट
वीडियोज और फोटोज के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग आर्यन के इस अंदाज के
दीवाने हो गए हैं। हर कोई स्टारकिड की तारीफों के पुल बांध रहा है और जमकर उनके
वीडियो और फोटोज को लाइक कर रहे हैं।
एक फैन ने आर्यन को देख वीडियो पर कमेंट किया- मुंडा स्वीट है।‘, एक अन्य फैन ने लिखा, ‘काश मैं जब मुंबई आऊं तो बस एक बार आर्यन को देख लूं।‘
एक और फैन का कमेंट था, ‘बिल्कुल अपने पापा की तरह सलाम कर रहा है।’

 

Desk Team