रविवार से सोशल मीडिया छोड़ सकते हैं PM मोदी

Summary :

टि्वटप पर प्रधानमंत्री मोदी के 5 करोड़ 33 लाख और फेसबुक पर 4 करोड़ 45 लाख फॉलोअर्स हैं।

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सबको चौंका दिया उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा कि- सोच रहा हूं कि इस रविवार से फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स छोड़ दूं। आप सभी को पोस्ट करता रहूंगा। 
पीएम मोदी ने अपने व्यक्तिगत टि्वटर हैंडल से इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ट्वीट से लोगों में हैरानी है। उनके टि्वटर हैंडल पर लोग पोस्ट कर उनसे ऐसा न करने की गुजारिश कर रहे हैं। कुछ ट्वीट में यह भी लिखा गया है कि उनकी वजह से वे टि्वटर से जुड़े, इसलिए वे सोशल मीडिया छोड़ने का फैसला न लें। 
प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के इस ट्वीट पर राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए लिखा कि ‘नफरत को छोड़िये, सोशल मीडिया नहीं ‘ । 
बता दें, टि्वटप पर प्रधानमंत्री मोदी के 5 करोड़ 33 लाख और फेसबुक पर 4 करोड़ 45 लाख फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 3 करोड़ 52 लाख है।

Desk Team