PM मोदी ने भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर जताया शोक

Summary :

पीएम नरेंद्र मोदी ने महान भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व क्रिकेट में भारत के उत्थान में उनका अहम योगदान रहा ।

पीएम नरेंद्र मोदी ने महान भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व क्रिकेट में भारत के उत्थान में उनका अहम योगदान रहा । दुर्रानी का 88 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया । प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, सलीम दुर्रानी जी महान क्रिकेटर थे और अपने आप में एक संस्थान थे । उन्होंने विश्व क्रिकेट में भारत के उत्थान में अहम योगदान दिया । मैदान के भीतर और बाहर वह अपनी शैली के लिये जाने जाते थे । उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और मित्रों को सांत्वना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे ।

गुजरात  के लिए खेल चुके है दुर्रानी
गुजरात के साथ दुर्रानी के करीबी और मजबूत संबंधों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने कई साल गुजरात और सौराष्ट्र के लिये खेला और प्रदेश में अपना घर भी बनाया । उन्होंने कहा,  मुझे उनसे बात करने का मौका मिला और मैं उनकी बहुमुखी प्रतिभा से काफी प्रभावित रहा। उनकी कमी निश्चित तौर पर खलेगी । दुर्रानी अपने छोटे भाई जहांगीर दुर्रानी के साथ जामनगर में रहते थे । 

Desk Team