सोनिया गांधी के जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शुक्रवार को जन्मदिन की बधाई दी। कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी शुक्रवार को 76 वर्ष की हो गईं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शुक्रवार को जन्मदिन की बधाई दी। कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी शुक्रवार को 76 वर्ष की हो गईं।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

सोनिया गांधी का जन्म नौ दिसंबर, 1946 को इटली के वेनेटो में हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से विवाह के बाद उन्होंने 1970 में इटली की नागरिकता त्याग कर भारतीय नागरिकता हासिल कर ली थी। आपको बता दें, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय राजस्थान में है। इस बीच सोनिया गांधी गुरुवार को सवाई माधोपुर पहुंचीं थी। यहां सोनिया गांधी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ रणथंभौर के सवाई माधोपुर स्थित जोगी महल का दौरा किया। 
गांधी परिवार ने भी जिप्सी में बैठकर रणथंभौर टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया। सभी ने काफी समय सफारी में बिताया और बाघों की हरकतों को देखा। बाद में गांधी परिवार होटल शेर बाग लौट आया। शेरबाग में मनाया जाएगा 
सोनिया गांधी का जन्मदिन सोनिया गांधी के जन्मदिन को लेकर होटल में तैयारियां भी चल रही हैं। कहा जा रहा है कि जन्मदिन के कार्यक्रम में प्रियंका गांधी, राहुल गांधी भी शामिल होंगे. रणथंभौर स्थित जोगी महल से गांधी परिवार का पुराना नाता रहा है। साल 1987 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी यहां आए थे। उस वक्त राजीव गांधी के साथ मेगास्टार बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे। 

Desk Team