सिंगापुर ओपन का खिताब जीतने पर पीएम मोदी ने पीवी सिंधू को दी बधाई

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पहली बार सिंगापुर ओपन का खिताब जीतने के लिए दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को बधाई देते हुए कहा कि यह देश के लिए गौरवपूर्ण लम्हा है और उनकी जीत आगामी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पहली बार सिंगापुर ओपन का खिताब जीतने के लिए दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को बधाई देते हुए कहा कि यह देश के लिए गौरवपूर्ण लम्हा है और उनकी जीत आगामी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने रविवार को यहां कड़े मुकाबले में चीन की वैंग झी यी को कड़े मुकाबले में हराकर सिंगापुर ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट का खिताब जीता।
पीवी सिंधू को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने किया ट्वीट

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं पहली बार सिंगापुर ओपन का खिताब जीतने के लिए पीवी सिंधू को बधाई देता हूं। उन्होंने एक बार फिर अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा का परिचय दिया और सफलता हासिल की। यह देश के लिए गौरवपूर्ण लम्हा है और आगामी खिलाड़ियों को प्रेरणा भी देगा।’’ सिंधु ने इससे पहले सेमीफाइनल में जापान की साइना कावाकामी को 21-15, 21-7 से मात दी थी। 

समर्थन करने वाले लोगों का धन्यवाद -पीवी सिंधू 
सिंधु ने मैच के बाद कहा, ”समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। सिंगापुर एक अच्छा शहर है, यहां आकर अच्छा लगा। लंबे समय के बाद फाइनल जीतना हमेशा अच्छा होता है। आज यह खिताब हासिल करना बहुत मायने रखता है क्योंकि इससे मुझे काफी आत्मवश्विास मिलता है और नश्चिति रूप से यह मुझे नये स्तर पर ले जाएगा।” 
 

Desk Team