आज यानि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के पुणे के दौरे पर है। इस बीच पीएम मोदी ने मंदिर में भी दर्शन किए है। खास बात ये रही कि पीएम मोदी को पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिसके बाद पीएम मोदी ने पुरस्कार को जनता को समर्पित कर आभार व्यक्त किया।
पीएम मोदी को पुरस्कार से सम्मानित किया गया
बता दें पीएम नरेंद्र मोदी को मंगलवार यानी 1 अगस्त को पुणे में लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने इस पल को अविस्मरणीय क्षण बताया। सूत्रों के अनुसार पीएम ने कहा कि मैं लोकमान्य तिलक पुरस्कार 140 करोड़ देशवासियों को समर्पित करता हूं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने पुरस्कार से प्राप्त राशि को नमामि गंगे परियोजना में दान करने की घोषणा की। आगे बता दें पीएम मोदी ने कहा, आज का दिन मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, मैं यहां आकर जितना उत्साहित हूं उतना ही उत्साहित हूं। आगे पीएम कहते है कि अभी कुछ समय पहले मैंने मंदिर में गणपति जी का आशीर्वाद भी लिया था। साथ ही साथ पीएम बोले कि लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करना सम्मान की बात है। यह छत्रपति शिवाजी की भूमि है।
PM मोदी ने पुरस्कार से प्राप्त राशि को नमामि गंगे परियोजना में की दान
पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान ही पुरस्कार राशि दान करने की घोषणा की और कहा कि जिनका नाम गंगाधर है, उनके नाम पर दी जाने वाली राशि भी गंगा जी को समर्पित की गई है। मैंने पुरस्कार राशि नमामि गंगे परियोजना को दान करने का फैसला किया है।’ इतना ही नहीं पीएम मोदी ने कहा, पुरस्कार के साथ जिम्मेदारी भी आती है। भारत की आजादी में लोकमान्य तिलक की भूमिका उनके योगदान को चंद घटनाओं और शब्दों में समेटा नहीं जा सकता। बता दें पीएम मोदी आज यानि कि मंगलवार को पुणे का दौरा कर रहे है, जहां पुरस्कार मिलने पर पीएम ने आभार व्यक्त किया।


Download Android App
Download iOS App



