भारतीय खिलाड़ियों को पैसे का घमंड’ Kapil Dev के इस बयान पर Ravindra Jadeja ने किया पलटवार

Summary :

कुछ दिन पहले भारत के पूर्व महान खिलाड़ी कपिल देव ने भारतीय खिलाड़ियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया था जिसमें उन्होंने टीम के खिलाड़ियों को घमंडी बुलाया था और कहा कि आजकल के खिलाड़ियों में पैसे को लेकर काफी घमंड गया है। इस बयान के बाद अब भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीसरे मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल देव के इस बयान पर अपना जवाब दिया है

कुछ दिन पहले भारत के पूर्व महान खिलाड़ी कपिल देव ने भारतीय खिलाड़ियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया था जिसमें उन्होंने टीम के खिलाड़ियों को घमंडी बुलाया था और कहा कि आजकल के खिलाड़ियों में पैसे को लेकर काफी घमंड गया है। इस बयान के बाद अब भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीसरे मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल देव के इस बयान पर अपना जवाब दिया है और उनका मानना है कि भारतीय टीम के खिलाड़ी काफी मेहनती है और वो टीम को जीताने के लिए खेलते है। 
कोई खिलाड़ी घमंडी नहीं है – जडेजा 
दरअसल कुछ दिन पहले कपिल देव ने एक इंटरव्यू में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन पर बात करते हुए बयान दिया था कि, माजूदा भारतीय टीम के खिलाड़ियों में ईगो आ गया है क्यूंकि वो बहुत पैसे कमाने लगे है और ऐसा उन्हें लगता है कि उन्हें सब कुछ आता है। इसी बयान से रिलेटेड सवाल जडेजा से तीसरे वनडे मुकाबले से पहले मीडिया से बात चित के दौरान पूछा गया। जिसपर जवाब देते हुए जडेजा ने कहा,” मुझे तो पता ही नहीं है ये कब कहा गया। सोशल मीडिया पर ज्यादा ये सब देखता नहीं हूँ। सबकी अपनी अपनी राय है कि एक्स प्लेयर को क्या लग रहा है क्या नहीं। ऐसा कुछ नहीं है सभी खिलाड़ी अपनी क्रिकेट को एन्जॉय कर रह है। सभी मेहनत कर रहे है। ऐसा नहीं है कि प्लेयर्स ने किसी भी चीज़ को हल्के में लिया हुआ है। जभी मौका मिलता है सब अपना 100 परसेंट देते हैं और टीम इंडिया को मैच जीतना की पूरी कोशिश करते हैं।”
सभी खिलाड़ी टीम इंडिया को जीताने के लिए खेलते हैं – जडेजा 
इसके आगे जडेजा ने कहा कि,” ऐसा तभी होता है जब इंडियन टीम कोई मैच हारती है तभी ऐसा कोई सवाल उठाया जाता है। ऐसा कुछ नहीं कि कोई घमंडी है। सब खिलाड़ी अपनी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और सभी इंडियन टीम के लिए अच्छा करना चाहते है।” इसके बाद जडेजा से भारतीय टीम के एक्सपेरिमेंट पर भी सवाल पूछा गया जिसपर जडेजा ने टीम मैनेजमेंट को बैक करते हुए कहा ,”यही टाइम है जब कोई चेंज करना है या फिर एक्सपेरिमेंट करना है क्यूंकि एशिया कप और वर्ल्ड कप में हम एक्सपेरिमेंट या कुछ नया ट्राई नहीं कर सकते है। एशिया कप से पहले यही एक सीरीज है जिसमें हम नए खिलाडियों को मौका देकर देख सकते हैं कि वो किस पोजीशन पर क्या कर सकते है। यही मौका है टीम के पास सही कॉम्बिनेशन ट्राई करने का और यह अच्छी बता है कि हमे अभी पता चला जाएगा कि टीम का स्ट्रांग पॉइंट क्या है।”
आज होगा सीरीज का निर्णायक मुकाबला-
बता दें कि तीन मैच की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने पहला मुकाबला पांच विकेट से जीता था और दसूरा मुकाबला वेस्ट इंडीज ने 6 विकेट से। दूसरे मैच में टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या ने की थी जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली प्लेइंग में नहीं खेले थे। वहीँ पहले मुकाबले में भी विराट बैटिंग के लिए नहीं आए थे और रोहित शर्मा 7 नंबर पर खेलते हुए दिखे थे। अब आज देखना होगा कि टीम इंडिया बीएन रोहित विराट के खेलती है या नहीं क्यूंकि सीरीज का यह निर्णायक मुकाबला है जो इस मैच को जीतेगा वो सीरीज अपने नाम कर लेगा। 
 

Desk Team