PM MODI ने दिया बड़ा बयान, कहा विपक्ष को करने दें प्रदर्शन!

Summary :

मॉनसून सत्र के दौरान लगातार विपक्ष संसद में हंगामा करते हुए नज़र आ रही है, जिस कारण बीजेपी सरकार ने एक बैठक बुलायी थी, ये बैठक आज संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में सुबह 10 बजे शुरू हुई थी, जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्बोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने आगे कहा की 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है।

मॉनसून सत्र के दौरान लगातार विपक्ष संसद में हंगामा करते हुए नज़र आ रही है, जिस कारण बीजेपी सरकार ने एक बैठक बुलायी थी, ये बैठक आज संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में सुबह 10 बजे शुरू हुई थी, जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्बोधित कर रहे थे।  साथ ही इस बैठक में तमाम नेता शामिल हुई थी। जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी  जानकारी बैठक में क्या-क्या हुआ? उन्होंने बताय की पीएम मोदी ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए NDA के 25 साल के सफर को सेलिब्रेट करने की बात कही।  पीएम मोदी ने NDA को अटल जी आडवाणी जी की विरासत बतायी है। 
विपक्ष को प्रदर्शन करने दें-पीएम मोदी 
इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी  पीएम मोदी  ने कहा है की “विपक्ष के इस व्यवहार से ये साफ़ दिखाई देता है, कि आने वाले वक़्त में विपक्ष, विपक्ष ही रहेगा” उन्होंने आगे कहा है की विश्वभर मोदी सरकार और इसके नेतृत्व के साथ है, जहां पूरी दुनिया में भारत को मान्यता मिल रही है, और दुनिया के सभी लोग हमपर विश्वास करते हैं, साथ ही उन्होंने ये भी कहा है की देश मोदी सरकार पर विश्वास कर रहा है. बता दें की आगे पीएम मोदी ने बीजेपी सांसदों से कहा है की आप अपना काम करते रहे, उन्हें प्रदर्शन करने दें। 
हर घर तिरंगा इस बार भी-पीएम मोदी 
25 जुलाई को हुई इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने साल 2014 का भी चर्चा किया, जिसमें उन्होंने बताया की साल 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था पूरी  दुनिया में 10 वें स्थान पर थी. लेकिन अब ये पांचवें नंबर पर आ चुकी है।  जो की भारत के लोगों के कारण ही हो।   बता दें की इस बार देश अपना 76 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, जिसको लेकर पीएम मोदी ने कहा की इस बार भी हर घर तिरंगा का अभियान चलाया जाएगा।  पीएम मोदी ने आगे कहा की 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है। और इसके लिए आगे बढ़ना होगा।  

Desk Team