Haryana: मां ने जुड़वा बेटियों को उतारा मौत के घाट, तकिये से मुंह दबाकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार

Summary :

हरियाणा से ममता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपनी नौ महीने की जुड़वां बेटियों की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी।अब पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात ये है कि आरोपी मां ने घटना के 13 दिन बाद अब अपना जुर्म कबूल किया है।

हरियाणा से ममता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपनी नौ महीने की जुड़वां बेटियों की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। अब पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात ये है कि आरोपी मां ने घटना के 13 दिन बाद अब अपना जुर्म कबूल किया है। 
बता दें सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी आत्मा ने बताया कि आरोपी महिला शीतल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मां ने घटना के 13 दिन बाद अब अपना जुर्म कबूल किया है जिसके बाद उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 
पोस्टमार्टम करवाए ही दोनों बच्चियों को दफना दिया था
आपको बता दें जगदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सोनीपत जिले की निवासी शीतल के साथ हुई थी। शीतल ने दो जुड़वां बच्ची जानकी और जानवी को जन्म दिया था। उसने शिकायत में कहा कि वह 12 जुलाई को खेतों में मजदूरी करने के लिए चला गया था और जब दोपहर को घर पर आया तो उसके घर के बाहर भीड़ लगी हुई थी। जब अंदर जाकर देखा तो शीतल ने बताया कि जानकी और जानवी की अचानक मौत हो गई है। परिवार ने शीतल की बातों पर विश्वास करके बिना पोस्टमार्टम करवाए ही दोनों बच्चियों को दफना दिया था। 
 पुलिस हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी है
जगदीप ने बताया कि कुछ दिन बाद उसकी भाभी भतेरी ने बताया कि दोनों बच्चियों को उसकी पत्नी शीतल ने तकिए से मुंह दबाकर मारा है। शीतल से जब इस बारे में सख्ती से बात की गई थी तो उसने बच्चियों की हत्या करने की बात कबूल की। जिसे बाद जगदीप ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब पुलिस दफनाए गए शवों को बाहर निकालकर उनका पोस्टमार्टम करवाएगी। आज मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में दोनों बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं पुलिस हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी है। 

Desk Team