जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर PM मोदी,कोविंद और नायडू ने लोगों की दी बधाई

Summary :

पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू नेलोगों को बधाई दी।

पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू नेलोगों को बधाई दी। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “रथ यात्रा के विशेष अवसर पर सभी को बधाई। हम भगवान जगन्नाथ को नमन करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद सभी के जीवन में अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए। जय जगन्नाथ!”
राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट करते हुए सभी के सुख और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा, “मैं कामना करता हूं कि भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से सभी देशवासियों का जीवन सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य से भरा रहे।”
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘मैं रथ यात्रा के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भगवान जगन्नाथ की पुरी रथ यात्रा ओडिशा और पूरे भारत के भक्तों के लिए सबसे श्रद्धेय और बहुप्रतीक्षित त्योहारों में से एक है।’’


नायडू ने कहा कि यह यात्रा वास्तव में भगवान जगन्नाथ-‘ब्रह्मांड के भगवान’ – के नाम का प्रतीक है। इस यात्रा के तहत देवताओं को शानदार ‘रथों’ में ले जाया जाता है, जिसका वैभव और भव्यता अद्वितीय होती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर करे कि रथ यात्रा से जुड़े पवित्र और महान आदर्श हमारे जीवन को शांति, खुशी और अच्छे स्वास्थ्य से समृद्ध करें।’’

Desk Team