Ramayana Part 1: ‘Ramayana’ रिलीज से पहले बॉम्बे हाईकोर्ट का कड़ा एक्शन, जानें Advance booking का पूरा हाल

Summary :

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर मच अवेटेड फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana Part 1) अपनी रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस फिल्म को लेकर जहां एक तरफ फैंस में भारी एक्साइटमेंट है, वहीं दूसरी तरफ मेकर्स ने ट्रेलर लीक और ऑनलाइन पाइरेसी पर बॉम्बे हाईकोर्ट से कड़ा कानूनी शिकंजा कस दिया है। इसके साथ ही एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने दुनियाभर में करोड़ों का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए जानते हैं फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात।

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंटह देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं और इसी बीच इससे जुड़ी दो बड़ी खबरें सामने आई हैं।

एक तरफ फिल्म के ट्रेलर और दूसरे वीडियो लीक होने की आशंका को देखते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है, तो दूसरी तरफ फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी लगातार चर्चा में हैं। ऐसे में हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद यह फिल्म कितना बड़ा कमाल दिखाती है।

रामायण के लीक होने की खबरों पर हाईकोर्ट सख्त, बिना इजाजत वीडियो शेयर करने पर रोक

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। फिल्म के मेकर्स ने इसके कॉपीराइट और वीडियो कंटेंट की सुरक्षा के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। 3 नवंबर को सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत ने 2 नवंबर को फिल्म को ऑनलाइन पाइरेसी से बचाने के लिए अंतरिम सुरक्षा दी।

दरअसल, फिल्म से जुड़ी कंपनी गॉडपावर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अदालत में याचिका दायर की थी। कंपनी का कहना था कि फिल्म के कुछ हिस्से, ट्रेलर और अभी तक रिलीज नहीं हुए वीडियो ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। इससे फिल्म के कारोबार और मेकर्स को नुकसान पहुंच सकता है।

इस मामले में जस्टिस माधव जे. जामदार ने उन अज्ञात लोगों के खिलाफ आदेश दिया है, जो बिना अनुमति फिल्म के वीडियो अपलोड, स्ट्रीम या शेयर कर सकते हैं। अब कोई भी व्यक्ति फिल्म के सीन, ट्रेलर, गाने, डायलॉग, म्यूजिक, वीएफएक्स और दूसरे प्रमोशनल कंटेंट को बिना इजाजत इंटरनेट पर शेयर नहीं कर सकता। इस आदेश का मोटिव फिल्म के कंटेंट को चोरी होने से बचाना है।

रणबीर कपूर की फिल्म की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, करोड़ों में पहुंचा आंकड़ा

Ramayana Part 1 Advance Booking
Ramayana Part 1 Advance Booking ( Source: Social Media)

‘रामायण’ को लेकर दूसरी बड़ी खबर इसकी एडवांस बुकिंग से जुड़ी है। फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।  3 नवंबर दोपहर 12 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर एडवांस बुकिंग से करीब 75.56 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसमें सिनेमाघरों की तरफ से ब्लॉक की गई सीटें भी शामिल हैं। इन सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 60.09 करोड़ रुपये है।

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की करीब 19.13 लाख टिकटें बुक हो चुकी हैं। वहीं, बिना ब्लॉक सीटों को गिने यह संख्या 15.22 लाख है। फिल्म के लिए देशभर के 711 शहरों में 61 हजार से ज्यादा शो अवेलेबल हैं।

भाषा के हिसाब से देखें तो हिंदी वर्जन सबसे आगे चल रहा है। हिंदी में करीब 62.41 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है, जो कुल बुकिंग का लगभग 83 फीसदी है। इसके बाद कन्नड़ और तेलुगु वर्जन का नंबर आता है। शहरों में दिल्ली-एनसीआर सबसे आगे है, जहां करीब 10.92 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है। मुंबई और बेंगलुरु में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

5 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म, रणबीर के साथ नजर आएंगे ये सितारे

Ranbir Kapoor Ramayana Movie
Ranbir Kapoor Ramayana Movie ( Source: Social Media)

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण‘ को बड़े लेवल पर तैयार किया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे। वहीं, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा सनी देओल भी फिल्म में मेन रोल निभा रहे हैं।

लोग इस फिल्म की भव्यता और शानदार कहानी देखने के लिए भी बहुत बेताब हैं। रामायण की कहानी भारतीय दर्शकों के दिलों से जुड़ी हुई है। ऐसे में मेकर्स इसे बड़े पर्दे पर नए अंदाज में पेश करने की तैयारी में हैं।

फिल्म की रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के आंकड़े काफी चर्चा में हैं। हालांकि, इन आंकड़ों से फिल्म की ओपनिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है, लेकिन असली तस्वीर रिलीज के बाद ही साफ होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर कपूर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

Read More: SRK King Movie: Shahrukh की ‘King’ में Kareena Kapoor की एंट्री? Bebo के पोस्ट पर Gauri…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।