PM मोदी ने दिल्ली भाजपा के ‘नमो ऐप अभियान’ की सराहना की, बोले- यह एक रचनात्मक अनुभव होगा

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई द्वारा शुरु किए गए ‘‘नमो ऐप अभियान’’ की सराहना की।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले साल नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव होने है, ऐसे में एमसीडी की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारियों को अभी से शुरू कर दिया है। भाजपा अपने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता को एकजुट करने के प्रयास में जुट गई है। इसी कड़ी में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार को लोगों तक अधिक से अधिक पहुंच बनाने के लिये ‘‘नमो ऐप अभियान’’ की शुरूआत की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई द्वारा शुरु किए गए ‘‘नमो ऐप अभियान’’ की सराहना की और उम्मीद जताई कि जहां कार्यकर्ताओं को इससे एक रचनात्मक अनुभव होगा वहीं उन्हें प्रभावी योगदान के लिए प्रेरित भी करेगा।
इस सिलसिले में प्रदेश भाजपा के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट को टैग करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘‘दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं का प्रशंसनीय प्रयास। मुझे उम्मीद है कि यह एक रचनात्मक अनुभव होगा जो आप सभी को प्रभावी योगदान के लिए प्रेरित करेगा।’’ प्रधानमंत्री ने इस ऐप के माध्यम से दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं से संवाद की इच्छा भी जताई।
दिल्ली प्रदेश भाजपाने कहा है कि वह इस ऐप के माध्यम से केंद्र की भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों और जनहितैषी कार्यक्रमों को सीधे जनता के बीच ले जाएगी और कोशिश करेगी कि इसके जरिये लोग अपनी समस्‍यायें प्रधानमंत्री तक सीधे पहुंचाएं।

Desk Team