प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां जी-20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में अर्थव्यवस्था के आधुनिकीकरण और समावेशी विकास को बढावा देने के लिए उनकी सरकार द्वारा लागू की गई प्रधानमंत्री जनधन योजना, मुद्रा और ‘स्टार्ट अप इंडिया’ जैसी प्रमुख योजनाओं का जिक्र किया। जी-20 विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का समूह है।
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मोरिसियो माकरी ने दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे सहित कई वैश्विक नेता शामिल हो रहे।
PM मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर हुई चर्चा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 सम्मेलन के पहले सत्र में अपनी बात रखी।
उन्होंने अर्थव्यवस्था के आधुनिकीकरण और समावेशी विकास को बढावा देने के लिए चलाई रही जनधन योजना, मुद्रा, स्टार्ट अप इंडिया योजनाओं का जिक्र किया।
इस साल के सम्मेलन का विषय ‘‘निष्पक्ष एवं सतत विकास के लिए आमराय बनाना’’ है।


Download Android App
Download iOS App



