मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राज्य में महिला अत्याचारों के सवाल पर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि उसकी पूर्ववर्ती सरकार में तो महिलाएं कांग्रेस नेताओं से सुरक्षित नहीं थीं।
बाड़मेर के भियांड में जनसभा को संबोधित करते हुए राजे ने कहा,‘‘महिलाएं तो कांग्रेस के राज में खुद कांग्रेस के नेताओं से सुरक्षित नहीं थीं। हमारी सरकार ने 12 साल तक की बच्ची के साथ ज्यादती करने वालों के लिए फांसी की सजा का कानून बनाया।’’
Modi सरकार को हराने के लिए कांग्रेस ने नक्सलवादियों से हाथ मिलाया – BJP
उन्होंने कहा कि हमसे सवाल करने वाली कांग्रेस बताए कि दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए उसने फांसी की सजा जैसा कानून क्यों नहीं बनाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वोट के चक्कर में कांग्रेस ने भाई को भाई और एक जाति को दूसरी जाति से लड़वाया, जबकि भाजपा सरकार ने 36 कौमों को साथ लेकर चलने का काम किया है।
उन्होंने प्रदेश में बजरी संकट के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जिम्मेदार ठहराया।


Download Android App
Download iOS App



