आज से प्रधानमंत्री मोदी केरल के दो दिवसीय दौरे पर है। मोदी शाम 4.25 बजे विशेष विमान से कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) पहुंचेंगे। हवाई अड्डा के पास एक जनसभा में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री शाम 5.05 बजे सड़क मार्ग से कलाडी में स्थित श्री आदि शंकर जन्मभूमि मंदिर के दर्शन के लिए रवाना होंगे। वहां पूजा-अर्चना करने बाद वह सड़क मार्ग से सीआईएएल कन्वेंशन सेंटर के लिए रवाना होंगे।
वही, पीएम मोदी शाम 6 बजे कोच्चि मेट्रो और भारतीय रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घटना करेंगे। वह कोच्चि मेट्रो फेज 2 की आधारशिला रखेंगे और फेज 1 ए का उद्घाटन करेंगे। प्रस्तावित कोच्चि मेट्रो फेज 2 कॉरिडोर 11.2 किलो मीटर की दूरी को कवर करेगा, जो जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से इन्फोपार्क, कक्कनड तक 11 स्टेशनों को कवर करेगा। बाद में वह एमआई-17 हेलीकॉप्टर से सीआईएएल से कोच्चि के आईएनएस गरुड़ एयर स्टेशन के लिए रवाना होंगे।
शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात प्रतिबंध लगाया गया
फिर वह सड़क मार्ग से ताज मालाबार के लिए रवाना होंगे और शाम साढ़ सात बजे वहां पहुंचने का कार्यक्रम है। वह देर शाम ताज मालाबार में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोर समिति की बैठक में भी शामिल होंगे। वही पीएम शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे यहां कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत‘आईएनएस विक्रांत’को सेना को समर्पित करेंगे। बाद में वह आईएनएस गरुड़ एयर स्टेशन के लिए रवाना होंगे। फिर वह मेंगलुरु जाने के लिए सुबह 11.50 बजे सीआईएएल पहुंचेंगे।
परियोजना के उद्घाटन के मौके पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, कोच्चि के महापौर एम अनिलकुमार, सांसद हिबी ईडन, केरल के परिवहन मंत्री एंटनी राजू, केरल के उद्योग मंत्री पी राजीव और अन्य शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर गुरुवार दोपहर से शुक्रवार दोपहर तक शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात प्रतिबंध लगाया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



