सितंबर महीने की शुरुआत के पहले दिन आम जनता को बड़ी राहत मिली है। 1 सितंबर को गैस सिलेंडर (LPG cylinders) का दाम कम हुआ है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की भारी कटौती की गई है। दामों में यह कमी सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर हुई है। जबकि 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिल रहा है।
घटी हुई कीमत आज से लागू हो गई है। इस कटौती के बाद आज से दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1976.50 रुपये की जगह 1885 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में अब यह 2095.50 रुपये की जगह 1995.50 रुपये में मिलेगा। मुंबई में इसकी कीमत 1844 रुपये और चेन्नई में 2045 रुपये रह गई है।
सरकार ने डीजल-एटीएफ के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाया, घरेलू कच्चे तेल पर भी कर बढ़ाया
दिल्ली में यह 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये और चेन्नई में 96 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि रसोई गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 19 किलो वाले सिलेंडर का इस्तेमाल कमर्शियल तौर पर होता है। लगातार चौथे महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है।
एक जून को इसमें 135 रुपये की कमी की गई थी जबकि एक जुलाई को यह 198 रुपये सस्ता हुआ था। एक अगस्त को इसकी कीमत में 36 रुपये की कटौती की गई थी। इससे पहले एक अप्रैल को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई थी। उस दिन इसका दाम 249.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा था। इसके बाद दिल्ली में इस सिलेंडर का दाम 2253 रुपये हो गया था।
इसके बाद फिर एक मई 2022 को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव में 104 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा कर दिया था। उसके बाद 19 किलो वाले वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम बढ़कर 2,355 रुपये प्रति सिलेंडर पहुंच गया था।


Download Android App
Download iOS App



