कोरोना वायरस : PM मोदी बोले – लोग स्वस्थ रहें, यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी सरकार

Summary :

प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस से मुकाबला करने में डॉक्टरों, नर्सो और स्वास्थ्य कर्मियों की कड़ी मेहनत एवं योगदान की सराहना की ।

देश भर में कोरोना वायरस का खौफ फैल चुका है इस वायरस से अब तक 110 लोगों के संक्रमण की पुष्टि की गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिये समन्वित एवं एकजुट कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग स्वस्थ रहें यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी ।

प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस से मुकाबला करने में डॉक्टरों, नर्सो और स्वास्थ्य कर्मियों की कड़ी मेहनत एवं योगदान की सराहना की । उन्होंने भारत द्वारा कोरोना से मुकाबला करने के विभिन्न आयामों को रेखांकित करने वाले विभिन्न लोगों को अपने ट्वीट में टैग भी किया । मोदी ने ट्वीट कर कहा कि “कोरोना वायरस से निपटने में उठाये गए कदमों को लोगों द्वारा रेखांकित करने से डाक्टरों, नर्सो, नगरपालिका कर्मियों, हवाई अड्डा कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे पर जुटे लोगों का मनोबल बढ़़ता है ।”

बहुमत के अभाव के चलते फ्लोर टेस्ट से भाग रहे है CM कमलनाथ : शिवराज सिंह चौहान

पीएम मोदी ने कहा कि “सभी स्तर पर विभिन्न प्राधिकार समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चत हो कि कोविड -19 नहीं फैले ।” उन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई पर कहा कि लोग स्वस्थ रहें, यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी । जिम्मेदार नागरिक इस लड़ाई में हमारी ताकत हैं । नरेंद्र मोदी ने कहा कि “मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे नागरिक ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे दूसरों के लिये खतरा पैदा हो । कोविड-19 से निपटने के लिए हमारे डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी कड़ी मेहनत कर रहे हैं, हम उनके योगदान की सराहना करते हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई पर कहा कि यह सभी की एकजुट प्रतिक्रिया है, यह ऐसी स्थितियों में हमारे राष्ट्र के दृढ़ भाव को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि सब स्वस्थ रहें और जिनमें लक्षण दिख रहे हैं उनका उचित इलाज हो ।

Desk Team