प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान दिवस के मौके पर सुप्रीम कोर्ट में आयोजित समारोह का हिस्सा बने। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि संविधान के चलते ही आज देश के गरीब और महिलाएं सशक्त हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ई-कोर्ट परियोजना के तहत विभिन्न नई पहलों का शुभारंभ भी किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि 1949 में यह आज का ही दिन था जब स्वतंत्र भारत ने अपने लिए एक नई भविष्य की नीव डाली थी, इस बार का संविधान दिवस इसलिए भी विशेष है क्योंकि भारत ने अपने आज़ादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं।
Mumbai 26/11 Attack : मुंबई आतंकी हमले के शहीदों को राष्ट्रपति मुर्मू व ओम बिरला ने किया नमन
उन्होंने कहा, हमारे संविधान निर्माताओं ने हमें एक ऐसा संविधान दिया है, जो ओपेन व फ्यूचरिस्टिक है और अपने आधुनिक विजन के लिए जाना जाता है। इसलिए स्वाभाविक तौर पर हमारे संविधान की स्पिरिट यूथ सेंट्रिक है। संविधान के चलते ही आज देश के गरीब और महिलाएं सशक्त हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज तमाम मुश्किलों को पीछे छोड़ आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया भारत को बहुत उम्मीदों से देख रही है, एक ऐसा देश जिसके बारे में आशंका जताई जाती थी कि वे (भारत) अपनी आज़ादी बरकरार नहीं रख पाएगा। आज वही देश पूरी सामर्थ्य से अपनी सभी विविधताओं पर गर्व करते हुए यह देश आगे बढ़ रहा है। भारत के सामने नए अवसर आ रहे हैं। सभी बाधाओं को पार करते हुए यह आगे बढ़ रहा है। अब से एक सप्ताह बाद भारत को जी20 की अध्यक्षता मिल जाएगी। टीम इंडिया के रूप में, हम सभी को दुनिया के सामने भारत की प्रतिष्ठा बढ़ानी चाहिए और उसके योगदान को उनके सामने लाना चाहिए। यह हमारा सामूहिक कर्तव्य है।
मुंबई आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने कहा कि आज 26/11 मुंबई आतंकी हमले का दिन भी है, 14 वर्ष पहले जब भारत अपना संविधान दिवस मना रहा था तब उसी दिन मानवता के दुश्मनों ने सबसे बड़ा हमला किया, मुंबई आतंकी हमले में जिनकी मृत्यु हुई मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।


Download Android App
Download iOS App



