पीएम मोदी बोले- जलियांवाला बाग के शहीदों को कभी नहीं भूल सकता देश

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश जलियांवाला बाग के शहीदों को कभी नहीं भूल सकता। जलियांवाला बाग स्मारक के नवनिर्मित परिसर को आज शाम राष्ट्र को समर्पित करने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि देश इन शहीदों को कभी नहीं भूलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि देश जलियांवाला बाग के शहीदों को कभी नहीं भूल सकता। जलियांवाला बाग स्मारक के नवनिर्मित परिसर को आज शाम राष्ट्र को समर्पित करने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि देश इन शहीदों को कभी नहीं भूलेगा।

प्रधानमंत्री ने शनिवार को एक ट्वीट संदेश में कहा, “आज शाम 6 बज कर 25 मिनट पर लोगों के लिए एक रुचिकर कार्यक्रम होगा। जलियांवाला बाग स्मारक का नवनिर्मित परिसर राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। भारत जलियांवाला बाग के शहीदों को कभी नहीं भुलाएगा।” उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी शाम को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में इस परिसर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे । इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री तथा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

जन-धन योजना ने भारत के विकास की गति बदली : PM मोदी
वहीं पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना (पीएमजेडीवाई) के सात साल पूरे होने के अवसर पर शनिवार को कहा कि इस पहल ने ना सिर्फ भारत के विकास की गति को हमेशा के लिए बदल दिया है बल्कि इसने अनगिनत भारतीयों का वित्तीय समावेशन, सम्मान का जीवन और सशक्तीकरण सुनिश्चित किया है। केंद्र सरकार द्वारा देश के नागरिकों तक बैंकिंग सुविधाओं की सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2014 में शुरू की गई पीएमजेडीवाई ने 28 अगस्त 2021 को सात वर्ष पूरे किये हैं।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज पीएम जन-धन योजना के सात साल हो रहे हैं। एक ऐसी पहल जिसने भारत के विकास की गति को हमेशा के लिए बदल दिया। इस योजना ने वित्तीय समावेशन और सम्मान का जीवन सुनिश्चित करने के साथ ही अनगिनत भारतीयों का सशक्तीकरण सुनिश्चित किया है। जन-धन योजना ने पारदर्शिता को मजबूत करने में भी मदद की है।’’इस अवसर पर उन्होंने इस योजना को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों की सराहना करते हुए कहा, ‘‘उनके प्रयासों ने भारत के लोगों के जीवन को बेहतर बनाना सुनिश्चित किया है।’’

Desk Team