प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है यह इंटरव्यू ऐसे समय में आया है, जब भारत में 9 से 10 सितंबर के बीच राजधानी दिल्ली में जी-20 देशो की बैठक होने जा रही है, इसके अलावा केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर के दौरान संसद का विशेष सत्र बुलाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता से कई सकारात्मक प्रभाव पड़े हैं इनमें से कुछ तो “मेरे दिल के बहुत करीब” है।
2047 तक भारत बनेगा विकसित विकसित राष्ट्र- PM MODI
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा की दुनिया का जीडीपी (GDP) केंद्रित दृष्टिकोण अब मानव केंद्रित में बदल रहा है। भारत इसके उत्प्रेरक की भूमिका में है, पीएम ने कहा कि सबका साथ सबका विकास भी विश्व कल्याण के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत हो सकता है। पीएम मोदी ने अपने इंटरव्यू दौरान के कहा भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। हमारे राष्ट्रीय जीवन में भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिकता और जातिवाद का कोई स्थान नहीं होगा।
‘भारतीयों के पास शानदार मौका’
पीएम मोदी ने आगे कहा की जी-20 में हमारे शब्दों और दृष्टिकोण को केवल दुनिया केवल विचारों के रूप में नहीं बल्कि भविष्य के रोडमैप के रूप में देख रही है। आज भारत के लोगो के पास विकास की नींव रखने का शानदार मौका है जिसे अगले हजारों वर्ष तक याद रखा जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



