PM मोदी आज तेलंगाना के दौरे पर, ‘वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी’

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना का दौरा करेंगे। यहां वह सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही 11 हजार 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना का दौरा करेंगे। यहां वह सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही 11 हजार 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी परेड ग्राउंड में एक जनसभा में भी हिस्सा लेंगे।
 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला
 रेड ग्राउंड में सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी एम्स बीबीनगर और पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। आपको बता दें कि एम्स बीबीनगर 1,350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जा रहा है। एम्स बीबीनगर की स्थापना तेलंगाना के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य है।
विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे मोदी
Vande Bharat: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को संक्रांति का तोहफा, PM Modi 15  जनवरी को दिखाएंगे वंदे भारत को हरी झंडी | Zee Business Hindi
इसके बाद वह सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे और रेलवे से संबंधित अन्य विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी हैदराबाद-सिकंदराबाद के उपनगरीय खंड में 13 नई मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट सर्विस (एमएमटीएस) सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।   
तेलंगाना से शुरू की जाने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन 
जानकारी के मुताबिक, सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आईटी सिटी, हैदराबाद को भगवान वेंकटेश्वर के निवास स्थान तिरुपति से जोड़ती है। यह तीन महीने की छोटी अवधि के भीतर तेलंगाना से शुरू की जाने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन है। बता दें कि ये ट्रेन दोनों शहरों के बीच की यात्रा के समय को लगभग साढ़े तीन घंटे कम कर देगी और तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगी।  
सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास
बता दें कि सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास, 720 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके तहत, यह विश्व स्तरीय सुविधाओं और सौंदर्यपूर्ण रूप से डिजाइन किए गए प्रतिष्ठित स्टेशन भवन के साथ बड़े पैमाने पर बदलाव से गुजरेगा। पुनर्विकसित स्टेशन में सभी यात्री को डबल-लेवल स्पेशियस रूफ प्लाजा की सुविधाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही यात्रियों को रेल से अन्य साधनों में निर्बाध स्थानांतरण प्रदान करने के लिए मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी भी होगी। 

Desk Team