प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके उत्तम स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
Birthday greetings to Maharashtra CM Shri Uddhav Thackeray Ji. May he be blessed with a long and healthy life. @OfficeofUT
— Narendra Modi (@narendramodi) July 27, 2021
हालांकि उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में भारी बारिश, बाढ़ और कोविड-19 महामारी को देखते हुए अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में उद्धव ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से कोविड सुरक्षा मानदंडों का सख्ती से पालन करने और उनका जन्मदिन मनाने के लिए सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं करने का आग्रह किया है।
ठाकरे 61 साल के हो गए। उनका जन्म 1960 में आज ही के दिन मुंबई में हुआ था। वह शिव सेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे के पुत्र हैं तथा महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री हैं। शिव सेना का लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी से राजनीतिक गठबंधन रहा है, लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा के पिछले चुनाव में मुख्यमंत्री पद की कुर्सी को लेकर मतभेद के बाद उद्धव ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ हाथ मिला लिया था।


Download Android App
Download iOS App



